फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat friend sacked

ग्राम पंचायत का चला डंडा, पंचायत मित्र बर्खास्त

Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Panchayat friend sacked
महुली। दुद्धी विकास खंड के महुली ग्राम पंचायत में सोमवार को पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो तिहाई सदस्यों के विरोध से पंचायत मित्र को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया। करीब पखवाड़े भर से एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें पंचायत मित्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की थी एवं गांव के एक युवक का जाबकार्ड बनाने के लिए सोलह हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों ने अधिकारियों से पंचायत मित्र को उसके पद से हटाये जाने की मांग की थी। ग्राम विकास अधिकारी गुड्डू गुप्ता ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को गांव के पंचायत भवन पर हुई सदस्यों की बैठक में वोटिंग कराया गया जिसमें कुल पंद्रह सदस्यों में से बारह सदस्यों ने पंचायत मित्र के विरोध में वोट दिया। वहीं उसके पक्ष में महज तीन वोट ही पड़े। वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी ने पंचायत मित्र शहजाद आलम के बर्खास्तगी का एलान किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सगुंती देवी के अलावा विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मयफोर्स उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की इस तरह की कड़ी कार्रवाई से आसपास के गांवों में पंचायत मित्रों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed