{"_id":"5fc7d6bd8ebc3e9bee594dcd","slug":"panchayat-elections-now-know-your-name-in-the-online-voter-list-sonbhadra-news-vns561331392","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावः अब घर बैठे आनलाइन मतदाता सूची में पता करें अपना नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावः अब घर बैठे आनलाइन मतदाता सूची में पता करें अपना नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। अगर आप आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मनपसंद उम्मीदवार चुनना चाहते हैं। तब आपका नाम ग्राम पंचायत मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को आनलाइन मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसका पता करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब घर बैठ कर कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम पता कर सकता है।
बता दें कि पूर्व में ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नाम देखने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस समय यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से आनलाइन कर दी गई है। अब आप आनलाइन अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं। यदि यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2020 में अपके नाम में किसी तरह की कोई त्रुटि है तब आप इसमें सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति आनलाइन मतदाता सूची में नाम है या नहीं आदि के संबंध में पता कर सकते है।
ऐसे वोटर लिस्ट में पता करें नाम
यूपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट 2020 में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। यहां आपको मेन्यू में पंचायत इलेक्शन का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है। फिर एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको कुछ जानकारी जैसे डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, ग्राम पंचायत आदि को चुने और फिर मतदाता का नाम, पिता, पति नाम मतदाता की आयु व मकान नंबर आदि भरनी होगी। पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके के बाद आप खोजेें बटन पर क्लिक कर दें। अब आपको स्क्रीन पर एक लिस्ट दिखाई देगी। आपको इस लिस्ट में आपने नाम की खोज करनी है। अपना नाम खोजने के बाद आप प्रिंट स्लिप पर क्लिक कर दें। प्रिंट स्लिप पर क्लिक करने के बाद आपको कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर एक वोटर पर्ची दिखाई देगी जिसे आप पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।