{"_id":"607b1e358ebc3e591536f75f","slug":"panchayat-elections-crowd-gathered-to-file-nomination-papers-in-ten-blocks-sonbhadra-news-vns585541229","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: दस ब्लाकों में नामांकन पत्र दाखिल को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: दस ब्लाकों में नामांकन पत्र दाखिल को उमड़ी भीड़
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शनिवार को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिला करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हो रहा है। ब्लाक स्तर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिला किया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। डीएम अभिषेक सिंह व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पल-पल की जानकारी लेते रहे।
शनिवार की सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट में 31 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामाकंन पत्र दाखिला का कार्य शुरू हुआ। रविवार को भी नामाकंन पत्र दाखिला होगा। राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर अस्थायी रूप से बने बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अधिकांश उम्मीदवारों के वाहनों को रोक दिया। हालांकि कई प्रत्याशी मयवाहन खनिज विभाग के कार्यालय के समीप बने अस्थायी बैरियर तक पहुंचे। हालांकि यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने प्रत्याशियों के वाहनों को रोक दिया। यहां से प्रत्याशी और समर्थकों को पैदल जाने दिया गया।
उधर, घोरावल राबट़र्सगंज, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्वी, बभनी, म्योरपुर विकास खंड परिसर, जन सेवा इंटर कॉलेज फुलवारी करमा और सुग्रीव साहू राम नरेश महाविद्यालय मोहिददीनपुर कोन में 629 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद, 7767 ग्राम पंचायत सदस्य और 781 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामाकंन पत्र दाखिल करने की भीड़ उमड़ पड़ी थी। यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस कर्मियों को उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को कतारबद्व कराने में पसीने बहाने पड़े। अत्यधिक भीड़ होने के कारण नामांकन स्थलों पर कोरोना की गाइड लाइन के सभी नियमों का पालन नहीं हुआ। एक-दूसरे से लोग सटकर नामाकंन पत्र दाखिला करते दिखे। सदर तहसील के एसडीएम डॉ. के.एस पांडेय, नक्सल एएसपी डॉ. राजीव सिंह, सिटी सीओ राजकुमार तिवारी ने कलेक्ट्रेट, राबर्ट्सगंज ब्लॉक समेत अन्य नामाकंन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
-----------------------
पांच प्रवेश द्वार पर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उमीदवारों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। जिला पंचायत उम्मीदवार पांच प्रवेश द्वार पार कर नामाकंन स्थल तक पहुंचे। लोढ़ी में राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर अस्थायी बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी फेस मास्क या गमछे से चेहरा ढकने वालों को ही जाने दे रहे थे। वहीं खनिज विभाग के समीप अस्थायी बैरियर पर तैनात सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्या सागर, दरोगा जितेंद्र प्रत्याशी व समर्थक को जाने दे रहे थे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पन्नूगंज थानाध्यक्ष भूवनेश्वर पांडेय, इंस्पेक्टर शैलेश राय की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी लोगों का थर्मल स्कैनिंग और कोरोना की जांच करके जाने दे रहे थे। इस दौरान 28 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ, जिसमें पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। आगे के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी सभी कतार बद्व कराने में जुटे रहे। इसके बाद उम्मीदवार रिटर्निंग आफिसर के कक्ष के पास पहुंचे। पुुलिसकर्मी बारी-बारी से प्रत्याशी और समर्थक को नामाकंन पत्र जमा करने को भेज रहे थे।
----------------------
लाइन में खड़े होने को लेकर नोकझोंक
सोनभद्र। सदर ब्लॉक परिसर में शनिवार को नामाकंन करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स के साथ तैनात कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा, राबर्ट्सगंज चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह को भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाल ने कई बार सड़क के पटरियों पर बेवजह घूम रहे लोगों को घर जाने के लिए कहा, लेकिन कुछ लोग जाने की बजाय इधर-उधर हो जा रहे थे। इस नाते पुलिस कर्मियों को डंडा पटक भगाना पड़ा। नामाकंन करने के लिए लाइन में खड़े कुछ लोग आगे-पीछे होने की बात को लेकर नोकझोंक करने लगे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।
-------------------------
पेयजल का नहीं था इंतजाम
सोनभद्र। अधिकांश नामाकंन स्थलों पर प्रत्याशियों और समर्थकों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल का इंतजाम नहीं रहा। लाइन में लगे कुछ उम्मीदवार और समर्थक पानी के लिए परेशान रहे। उम्मीदवारों ने बाहर खड़े अपने परिचितों से किसी तरह से पानी का इंतजाम कर गला तर करते रहे। सदर ब्लॉक परिसर के बाहर या अंदर टैंकर में भी पानी का इंतजाम नहीं था। यहीं हाल कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास का रहा। यहां मौजूद लोग भी पानी के लिए परेशान रहे।
------------------------
रात तक लगी रही लाइन
सोनभद्र। कड़ी धूप में नामाकंन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार और समर्थक डटे रहे। सुबह सात बजे से ही नामांकन स्थलों पर उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ नामाकंन पर्चा जमा करने के लिए पहुंचने लगे थे। आठ बजे से नामांकन का कार्य शुरू हुआ। नामांकन स्थलों पर शाम पांच बजे तक उम्मीदवारों को नामाकंन दाखिला करने के लिए जाने की अनुमति थी। पांच बजे तक जो भी उम्मीदवार लग गए थे, उनका नामांकन हुआ। इस नाते देर रात तक कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिला हुआ। यहीं हाल राबर्ट्सगंज समेत अन्य ब्लॉकों में भी देखने को मिला।