फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat elections: 176 magistrates alert in district

पंचायत चुनाव: जिले में 176 मजिस्ट्रेट किये गये अलर्ट

Thu, 08 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 176 magistrates alert in district
सोनभद्र। जिले में पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नियुक्त 176सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को अलर्ट करते हुए धारा 144 और कोविड-19 के गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने चुनाव में भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों को दो गज की दूरी मास्क है जरूरी नियमों का पालन करते हुए प्रचार.प्रसार करने का निर्देश दिया है। वहीं मतदाताओं को गमछे या मास्क से चेहरा ढक कर मतदान स्थलों पर जाना होगा। बूथों पर तैनात पुलिस कमीज् सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए मतदान कराएंगे। जिले में अंतिम और चौथे चरण में पंचायत चुनाव होगा। आयोग की ओर से 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को नामाकंन, 19 और 20 अप्रैल को नामाकंप पत्रों की जांच करने की तिथि मुकर्रर की गई है। 21 अपे्रैल को पर्चा वापसी और उसी दिन उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवांटित किया जाएगा। 29 अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को वोटों की गिनती कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव नजदीक आता देख संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार.प्रसार तेज कर दिया है। कई जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इससे धारा 144 का भी उलंघन हो रहा है। जबकि वर्तमान में पांच से अधिक व्यक्ति एक जगह एकत्र नहीं हो सकते हैं। हालांकि डीएम ने चुनाव को संपन्न कराने केलिए जिले में तैनात किए गए 29 जोनल मजिस्ट्रेट और 146 सेक्टर मजिस्टे्रटों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर धारा 144 और कोविड-19 के गाइडलाइन का उलंघन करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसकी मानिटरिंग सभी एसडीएम को करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed