फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat elections: 1,02,559 voters increased this time in Sonbhadra

पंचायत चुनाव: पिछले चुनाव की तुलना में सोनभद्र में इस बार बढ़ गए 102559 मतदाता

Fri, 05 Feb 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 1,02,559 voters increased this time in Sonbhadra
सोनभद्र। परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों के अलावा क्षेत्र व जिला पंचायत के वार्डों की संख्या भी कम हुई है। परिसीमन के बाद मतदाताओं की अंतिम सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया है। 2015 में हुए चुनाव की अपेक्षा इस बार जिले में एक लाख दो हजार 559 मतदाता बढ़े हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन लोगों का नाम मतदाता सूची मेें नहीं है उन्हें नाम जोड़वाने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 2015 में 637 ग्राम पंचायतों में 11 लाख 85 हजार 534 महिला और पुरुष वोटर थे। लेकिन इस बार ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 629 पहुंच गई है। क्योंकि सात ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से और एक ग्राम पंचायत आंशिक रूप से नगर पंचायतों में शामिल हो चुकी है। इस बार होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से मतदाता सूची अनंतिम प्रकाशन के आंकड़ों पर गौर करें तो वोटरों की संख्या 12 लाख 80 हजार 115 थी। जिसमें घोरावल ब्लॉक में एक लाख 70 हजार 933 मतदाता, करमा ब्लॉक में एक लाख 30 हजार 889, राबर्ट्सगंज में एक लाख 91 हजार 103, चतरा में 88 हजार 525, नगवां में 64 हजार 488, चोपन में एक लाख 61 हजार 390, कोन में 82 हजार 868, बभनी में 79 हजार 207, दुद्धी में एक लाख 22 हजार 959 और म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र में एक लाख 87 हजार 826 मतदाता थे लेकिन अंतिम प्रकाशन के बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात हजार 898 वोटरों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है और अब 12 लाख 88 हजार 93 मतदाता हो गए हैं। इसी के साथ पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार पंचायत चुनाव में एक लाख दो हजार 559 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए वोटरलिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अब तक 12 लाख 88 हजार 93 मतदाता वोटरलिस्ट में शामिल हैं। जबकि वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में 11 लाख 85 हजार 534 मतदाता थे। किन्हीं कारणवश जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ उनका करने का कार्य किया जा रहा है। - जगरूप पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed