फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat Day celebrated in 629 Gram Panchayats

629 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत दिवस

Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Day celebrated in 629 Gram Panchayats
दुद्धी विकास खंड के ग्राम पंचायत हरनाकछार के पंचायत भवन में पंचायत दिवस पर शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले की 629 ग्राम पंचायतों में रविवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्ष 2022 में पंचायत पुरस्कारों की विजेता पंचायतों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। पुरस्कार राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण हुआ। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर आगामी विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बभनौली गांव में पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह रहे। उन्होंने पंचायती विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। म्योरपुर, ब्लॉक के म्योरपुर, रासपहरी, देवरी, चांगा, आरंगपानी, किरबिल, खैराही आदि ग्राम पंचायतों में पंचायत राज दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र, सुनील, ग्राम प्रधान संगीता, प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार,पंचायत सहायक आयुषी आदि उपस्थित रहे। दुद्धी: पंचायती राज दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले दुद्धी ब्लॉक के टेढ़ा गांव को दो लाख रुपये ऑनलाइन खाते में भेजे गए। वीडीओ चांदनी गुप्ता व ग्राम प्रधान चंद्रावती यादव ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप मिले धनराशि से बेहतर विकास कार्य कराए जाएंगे। महुली: क्षेत्र के महुली, पतरिहा, पोलवा, फुलवार, जोरुखाड़, जाताजुआ, पकरी आदि गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विंढमगंज: ग्राम पंचायत बुटवेढ़वा, हरनाकछार गांव में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इसमें कृषि विभाग के उमेश कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी दी। सीएसी संचालक ओमप्रकाश ने पीएम किसान, केवाईसी, फसल बीमा सतत विकास और किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा योजना ,केसीसी स्किम्स की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान तारा देवी, अजय पासवान मुन्ना,भूपेश कुमार ,मंडल अध्यक्ष राकेश केशरी , संजीव कुमार ,संजीत कुमार ,सारिका कुमारी आदि रहे। हरनाकछार में खुली बैठक में ग्राम प्रधान रीना देवी, निरंजन सोनी मदन वर्मा, हीरामन यादव, सरजू चंद्रवंशी,गोपाल गुप्ता ,वीरेंद्र गुप्ता जितेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, विनोद गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दिनेश चंद गुप्ता ,नागेंद्र चंद्रवंशी आदि रहे।

दुद्धी क्षेत्र के ग्राम बुटवेढ़वा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस में शामिल लोग।

दुद्धी क्षेत्र के ग्राम बुटवेढ़वा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस में शामिल लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed