फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Panchayat building found incomplete in DPRO's inspection, notice issued

डीपीआरओ के निरीक्षण में अधूरे मिले पंचायत भवन, नोटिस जारी

Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building found incomplete in DPRO's inspection, notice issued
चतरा ब्लॉक क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते डीपीआरओ विशाल सिंह। - फोटो : SONBHADRA
जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने मंगलवार को चतरा ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायतों में बन रहे पंचायत भवन (सचिवालय) का निर्माण कार्य पूरा न होने पर संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले डीपीआरओ ढोढरी ग्राम पंचायत पहुंचे। निरीक्षण के समय सचिव जगदीश अनुपस्थित मिले। यहां पंचायत भवन की छत तो पड़ी है लेकिन प्लास्टर और फर्श का काम नहीं हुआ है। खिड़की-दरवाजे नहीं लगे हैं। इसके बाद घेवल ग्राम पंचायत पहुंचे। यहां भी पंचायत सचिवालय का कार्य पूर्ण नहीं मिला। सामुदायिक शौचालय में लगी टाइल्स उखड़ी थी। ग्राम पंचायत संडा और संडी के निरीक्षण के दौरान दोनों ग्राम पंचायत के प्रधान उपस्थित मिले पर सचिव नहीं थे। पंचायत भवन का काम अधूरा होने पर प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उधर ग्राम पंचायत कूराकला में प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। पंचायत भवन का कार्य सात फीट पर बंद पाया गया। एक वर्ष बाद भी कार्य पूर्ण न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। रतहरा के निरीक्षण के समय प्रधान अनुपस्थित और सचिव उपस्थित रहे। सचिव एवं प्रधान को निर्देशित किया गया कि 15 दिन में ग्राम पंचायत सचिवालय का काम पूर्ण कराएं। नौडिहा में निरीक्षण के दौरान जमीन विवाद के कारण पंचायत भवन का निर्माण नींव स्तर तक होना पाया गया। निर्देशित किया गया कि तीन दिन के भीतर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराएं। इसके बाद ग्राम पंचायत केतार, बगही, राकी और सौली का भी डीपीआरओ ने निरीक्षण किया। इन ग्राम पंचायतों में भी पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इस पर उन्होंने सचिव व ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ के साथ निरीक्षण में एडीओ पंचायत चतरा सुधाकर राम भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed