फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pakistani flag lit

जलाया पाकिस्तानी झंडा

Wed, 06 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 06 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pakistani flag lit
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ककरी मोड़ पर
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा जलाया और पाकिस्तान को पठानकोट हमले के जवाब में करारा जवाब दिए जाने की मांग की। कहा कि पठानकोट हमले ने यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है।

 उसे उसी की भाषा में तत्काल जवाब दिया जाना चाहिए। अगुवाई कर रहे भाजयुमो के अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा का कहना था कि आतंकी पूरे विश्व के लिए खतरा बन गए हैं। इसमें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की भूमिका अहम है।

भारत को चाहिए कि वह पाक को उसी के अंदाज में जवाब दे ताकि आगे से पठानकोट जैसी जुर्रत न होनी पाए। वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के लिए जरूरत है।

 भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह कंग, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय तिवारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए कम है।


 किसी भी हाल में पाक की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए। पूर्व मंडल महामंत्री दशाराम यादव, कृष्णा सिंह, लाले सिंह, प्रमोद शुक्ला, बबलू जायसवाल, अरिसुदन श्रीवास्तव, प्रदीप राय, मनोज शर्मा आदि ने भी पठानकोट हमले की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed