फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   paip lain bichhaane ke naam par khod dee sadak

पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोद दी सड़क, जांच शुरू

Sat, 12 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
paip lain bichhaane ke naam par khod dee sadak
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में राबर्ट्सगंज पुनर्गठन पेयजल परियोजना के तहत हर घर जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़क पटरियों को खोद कर छोड़ दिया गया है। जहां पटरियों की मरम्मत कराई गई है वे मानक के अनुरूप नहीं हैं। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने इसकी जांच के लिए डूडा के पीओ की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। साथ ही जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पेयजल परियोजना की लागत 96.1 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से पाइपलाइन के जरिये रहवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की योजना बनाई गई है। कार्यदायी संस्था जल निगम निर्माण खंड की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए अंबेडकर नगर, विकास नगर, नई बस्ती, न्यू कॉलोनी समेत अन्य मोहल्ले की सड़कों के किनारे खुदाई कर पाइप लाइन डाल कर ढक दिया गया है, लेकिन मरम्मत नहीं की गई है। जहां मरम्मत की गई है वह भी खराब होने लगी है। बारिश होने पर फिसलन हो जा रही है। स्थानीय लोगों इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। डीएम ने डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड के सहायक अभियंता सूर्यप्रकाश और नगर पालिका परिषद राबर्ट्र्सगंज के अवर अभियंता मनीष कुमार की कमेटी गठित की है। यह कमेटी पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों, मार्गों के पुननिर्माण कार्य की जांच करेगी। डूडा के पीओ राजेश उपाध्याय ने कहा कि सड़कों के पुननिर्माण एवं खोद कर छोड़ी गई पटरियों की जांच काफी हद तक कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed