फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Paddy purchase has not started at two purchasing centers

दो क्रय केंद्रों पर अभी शुरू नहीं हुआ धान खरीद

Mon, 14 Dec 2020 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase has not started at two purchasing centers
सोनभद्र। जिला प्रशासन की तरफ से धान क्रय करने के लिए जिले में 81 केंद्र खोले गए है। इसमें सिर्फ 79 केंद्रों पर ही धान खरीद की जा रही है। अभी नवसृजित करमा ब्लॉक के साधन सहकारी समिति पॉपी एवं कोन ब्लॉक के कचनरवा स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। हाल ही में पीसीएफ के छह क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू करने का निर्देश जारी हुआ है। इससे पहले 75 क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो रही थी।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार जिले में धान खरीद के लिए पहले 75 क्रय केंद्र खोले गए थे। पीसीएफ के छह केंद्र पॉपी, लोहांडी, रामपुर तरांवा, सिरसाई, कचनरवा और दुरावल पर धान खरीद शुरू करने की प्रशासन की तरफ से अनुमति मिला है। इस तरह अब कुल 81 क्रय केंद्रों पर धान खरीद होना है। जहां 1.15 लाख मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य है। लेकिन मौजूदा समय में 79 केंद्रों पर ही धान खरीद हो रहा है। करमा ब्लॉक के पॉपी और कोन ब्लॉक के कचनरवा स्थित क्रय केंद्र पर अभी धान खरीद शुरू नहीं हो सका है। सभी क्रय केंद्रों पर अब तक 6953 किसानों से 34775.55 मीट्रिक टन धान खरीद किया जा चुका है। जो लक्ष्य का 30 प्रतिशत है।
विज्ञापन

उधर लसड़ा गांव के किसान रामकेश सिंह पटेल, गडारी के शंभू सिंह, डेहरी कला के रामराज सिंह और धरनीपुर के किसान हीरालाल ने पहली बार में क्रय केंद्रों पर 75 क्विंटल धान खरीद होने पर खुशी जाहिर की। किसानों ने धान खरीद में मनमानी करने का आरोप लगाया। बताया कि वे क्रय केंद्रों पर चार-पांच दिन से नंबर लगाए है। क्रय केंद्र पर मौजूद कर्मचारी दूसरे किसानों का नंबर लगा दे रहे है। इससे नंबर से धान खरीद होने में देर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed