फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra Paddy-laden trolleys standing outside procurement centers for several days farmers waiting

Sonebhadra News: क्रय केंद्रों के बाहर कई दिनों से खड़ी हैं धान लदी ट्रॉली, किसान कर रहे तौल का इंतजार

Fri, 16 Jan 2026 12:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 12:31 AM IST
सार

Sonbhadra News: किसानों को धान खरीदे जाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तौल बंद कर देने से वह चिंतित हैं। औने-पौने दाम पर बाजार में उपज बेचने से घाटा होगा ही, ट्रैक्टर ट्रॉली का किराया भी अतिरिक्त वहन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Sonebhadra Paddy-laden trolleys standing outside procurement centers for several days farmers waiting
खरीद केंद्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: लक्ष्य पूरा बताकर जिले में डेढ़ माह पहले ही धान की खरीद बंद हो चुकी है। तमाम किसान अभी भी ऐसे हैं, जिनकी उपज बिक नहीं पाई है। ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान लेकर वह मंडी व क्रय केंद्रों के बाहर खड़े हैं। कोई चार दिन से इंतजार कर रहा तो कोई उससे भी ज्यादा।

विज्ञापन


शासन ने इस वर्ष 2025-26 में जिले को 10.30 लाख क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य दिया था। क्रय केंद्र एक नवबंर से ही सक्रिय हो गए थे, लेकिन उपज तैयार होने में देरी के चलते किसान 15 दिन बाद पहुंचना शुरू हुए। शासन से निर्धारित खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी है, मगर लक्ष्य पूरा होने का हवाला देते हुए जिले में खरीद बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


क्रय केंद्रों पर नंबर लगा चुके किसान असमंजस में हैं। अगर क्रय केंद्रों पर धान नहीं बिका तो उन्हें बाजार में जाना होगा, जहां दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम है। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के अवकाश के चलते क्रय केंद्र बंद रहे, लेकिन ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान लेकर किसान तौल का इंतजार करते रहे। रॉबर्ट्सगंज नवीन मंडी परिसर में चार क्रय केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्रय केंद्र पर 10 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली उपज के साथ खड़े हैं। किसान श्याम सुंदर का कहना था कि उनकी ओर से पहले ही पंजीकरण कराया जा चुका था। भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे थे। अब तौल नहीं हो रही। तीन दिन से खड़े हैं। एक अन्य किसान दिनेश कुमार ने बताया कि चार दिन से धान लदी ट्रॉली खड़ी है। अगर खरीद नहीं हुई तो दोहरा नुकसान उठाना पड़ेगा। कुछ ऐसी ही स्थिति चतरा ब्लॉक के रामगढ़ सहित अन्य क्रय केंद्रों पर भी है। किसानों के नंबर लगाने के बाद भी खरीद न होने से वह चिंतित हैं।

धान खरीद को समय से पहले बंद किए जाने को लेकर सपा कार्यकर्ता 16 जनवरी को प्रदर्शन करेंगे। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप है कि किसानों की बजाय राइस मिलरों से धान खरीद कर लक्ष्य पूरा दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविक किसानों का धान अब भी नहीं बिका है। उधर, सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर लक्ष्य बढ़ाने की मांग करेंगे।

धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। किसानों को घबराने की जरूरत है। जल्द ही मामले का समाधान निकाला जाएगा। - अमित चौधरी, डिप्टी आरएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed