फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Overloaded pickup full of laborers overturns, 20 injured

Sonebhadra News: मजदूरों से भरी ओवरलोड पिकअप पलटी, 20 घायल, तीन गंभीर

Sat, 09 Dec 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Overloaded pickup full of laborers overturns, 20 injured
सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के पास शनिवार को मजदूरों से भरी पिकअप नहर में पलट गई। हादसे में 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन की स्थिति गंभीर है। उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पिकअप की क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे। गति भी तेज बताई जा रही है।
विज्ञापन

यूपी सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के चितंरगी थाना क्षेत्र निवासी कुछ मजदूर पिछले दिनों मिर्जापुर जिले के शेरवां क्षेत्र में धान की कटाई के लिए गए थे। शनिवार की सुबह मजदूर दो पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे। शनिवार की सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेंदू पुल के समीप तेज गति में आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 12 मजदूर गंभीर घायल हो गए। आठ अन्य मजदूरों को हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल मायावती (40) समेत तीन मजदूरों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि धान की कटाई के बाद लौट रहे मजदूरों की पिकअप पलटने की घटना में 12 मजदूरों को चोट आई है। इसमें तीन को रेफर किया गया है। अन्य की हालत सामान्य है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालवाहक पर सवार थे 25 मजदूर
घायलों के अनुसार पिकअप पर करीब 25 लोग सवार थे। इनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। भुक्तभोगियाें ने बताया कि पिकअप की स्पीड 70 से 80 किमी प्रति घंटे की थी। नहर पर पहुंचने से कुछ दूर पहले चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो तेज गति के कारण टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर पिकअप नहर में चली गई। चालक मौके से फरार हो गया। मालवाहक होने के बावजूद इस पर क्षमता से अधिक मजदूर बैठे थे।
इन्हें लगी गंभीर चोटें
घायलोंं में सभी चितरंगी तहसील क्षेत्र के गांगी, बेलहवा गांव के हैं। इसमें राहुल (23), रेखा (18), रीता (20), सियाराम (37), मायावती (40), पार्वती (18), मुनेश्वर,(40), शिव कुमार (40), मुन्नी (42), विद्यावती (25), कमलेश (35), मुन्नू (30) शामिल हैं। अन्य आठ को भी चोटें आई हैं।

पिकअप पर यात्रा से पहले भी हो चुके हैं हादसे
माल ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले पिकअप पर सफर के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले रामगढ़ क्षेत्र में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हुई थी। नगवां में भी पिकअप पर सवार दो लोग हादसे में दम तोड़ चुके हैं। इसके अलावा अनपरा, ओबरा के सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में भी अक्सर हादसे होते रहते हैं। शासन की ओर से ऐसे वाहनों का सवारी ढोने में इस्तेमाल न करने के निर्देशों के बावजूद मनमानी जारी है। पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया, मांची, कोन, जुगैल, ओबरा, अनपरा क्षेत्रों में अभी भी पिकअप ही आवागमन का सहारा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed