{"_id":"62016040433a6865ba63f001","slug":"order-of-officers-ineffective-mining-is-happening-at-night-sonbhadra-news-vns6374841134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों का आदेश बेअसर, रात में हो रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों का आदेश बेअसर, रात में हो रहा खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ओबरा तहसील क्षेत्र के अगोरी क्षेत्र में बालू का खनन रात में ना करने की चेतावनी खनन कर्ताओं को दी गई है। प्रशासन की रोक के बावजूद रात में मशीनों से बालू का खनन धड़ल्ले से कराया जा रहा है।
पिछले दिनों डीएम को जुगैल थाना क्षेत्र में काश्तकारी पट्टे की आड़ में सोन नदी से बालू का खनन करने की शिकायत मिली थी। मामला संज्ञान में आने पर डीएम टीके शिबू ने खान अधिकारी की अगुवाई में टीम भेजकर जांच कराई। जांच के दौरान खान अधिकारी, ओबरा तहसीलदार ने पट्टाधारकों को दिन में निर्धारित स्थानों पर ही खनन कार्य कराने का निर्देश दिया। रात में खनन कराने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। अधिकारियों के सख्त आदेश के बाद अब भी कुछ साइटों पर आधी रात के बाद बालू खनन हो रहा है। नदी में मशीनों के जरिये बालू का खनन कर ट्रकों पर लोड किया जा रहा है। रात में खनन और परिवहन होने से चोपन स्थित पुल के पास सिंदुरिया-मार्ग पर ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के चलते जाम की नौबत उत्पन्न हो जा रही है। इस संबंध में ओबरा एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने कहा कि रात में खनन कार्य न करने का निर्देश दिया गया है। रोक के बाद भी खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि रविवार की रात को चेकिंग के दौरान ओवलोड गिट्टी और बालू लदे दस से अधिक वाहनों का चालान कराया गया।