फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Opposed the increase in petrol-diesel price by cycling

साइकिल चलाकर पेट्रोल-डीजल दाम वृद्धि का किया विरोध

Sun, 11 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Opposed the increase in petrol-diesel price by cycling
सोनभद्र। पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में करमा ब्लॉक में साइकिल यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। आशु दुबे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत 74 डॉलर प्रति बैरल है लेकिन यहां डीजल-पेट्रोल का दाम क्रमश: 90 और 100 के करीब हो गया है। यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार आम जनमानस को ध्यान में नहीं रख रही है। कहा कि कोरोना महामारी में एक ओर जहां व्यापारियों की बिक्री खत्म हुई है। किसान खेती को लेकर परेशान है। बेरोजगारी का दंश नौजवान झेल रहा है। वर्तमान समय खेती का है किसानों की आय जहां कम हुई है, वही डीजल का रेट 90 के पार होने से उनकी खेती में भी तमाम परेशानियां आ रही हैं। विरोध प्रदर्शन में मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, रामचंद्र भारती, इंद्रजीत शुक्ला, सूरज वर्मा, दसरथ त्रिपाठी, जीरा देवी, मुरारी मोहन तिवारी, कमलावती देवी, सिद्धनाथ भारती, अनिता देवी, विक्रम भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed