{"_id":"5946ae7f4f1c1be6498b46d4","slug":"operation-stoppage-of-nine-ro-plants-for-three-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सप्ताह से नौ आरओ प्लांटों का संचालन ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सप्ताह से नौ आरओ प्लांटों का संचालन ठप
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
90 विद्यालयों के आरओ प्लांट बने शो पीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल बीना की तरफ से बीना परिक्षेत्र की गांवों में स्थापित नौ आरओ प्लांटों का संचालन तीन सप्ताह से ठप है। इसके चलते भीषण तपिश के दौर में लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।एनजीटी के आदेश के क्रम में एनसीएल बीना की ओर से सीएसआर के तहत बरवानी, चंदुआर, घरसड़ी, पहाड़ी बस्ती, कोहरौलिया में नौ आरओ प्लांट लगाए गए हैं। इनका संचालन ठेके के तहत होता है। बताते हैं कि इसके लिए दिया गया ठेके की अवधि मई में ही समाप्त हो गई। इसके चलते 25 मई के बाद ठेकेदार ने इसका संचालन बंद कर दिया। उधर, अभी परियोजना की तरफ से इसके लिए किसी को अब तक ठेका भी नहीं दिया जा सका है। इससे इन आरओ प्लांटों का संचालन कब तक शुरू होगा, यह भी पता नहीं चल पा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि उग्रसेन वर्मा, सियाराम बियार, रामवृक्ष यादव, बुधेश्वर, दयाशंकर, लाले आदि का कहना था कि आरओ प्लांट बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते लोग बीमार भी होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जल्द प्लांटों का संचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उधर, प्रबंधन का कहना था कि टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जैसे ही टेंडर हो जाएगा, संचालन शुरू करा दिया जाएगा।