फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Operation of 10 roadways buses via Churk

चुर्क होते हुए रोडवेज की 10 बसों का संचालन

Sat, 01 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Operation of 10 roadways buses via Churk
सोनभद्र। नए वर्ष पर चुर्क नगर पंचायत के साथ ही क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव के लोगों के लिए परिवहन निगम की तरफ से तोहफा है। सदर विधायक भूपेश चौबे के पहल पर परिवहन निगम ने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चलने वाली 10 रोडवेज बसों का संचालन चुर्क से होते हुए करने का निर्णय लिया है। एक जनवरी से बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। रोडवेज बसों के संचालन से न सिर्फ क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि डग्गामार वाहनों के मनमाना किराया वसूली पर भी लगाम लगेगा।
विज्ञापन

चुर्क नगर पंचायत के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोग लंबे समय से चुर्क से होते हुए रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों को पत्राचार करने के साथ ही कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके थे। इसी बीच चुर्क नगर स्थित परिवहन निगम की जमीन पर नगर पंचायत की तरफ से ओपेन जिम का निर्माण कराया जाने लगा। जिस पर परिवहन निगम के अधिकारियों ने रोक लगा दिया। इसी बीच पहले से चली आ रही ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोनभद्र डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन चुर्क से होते हुए कराने का निर्देश दिया। सदर विधायक के निर्देश पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक जनवरी से चुर्क से होते हुए 10 रोडवेज बसों का संचालन भी शुरू करा दिया है। चुर्क रोडवेज बस स्टेशन से अब वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, शक्तिनगर के साथ ही दुद्धी और विंढमगंज का सफर कर सकेंगे। सोनभद्र डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) एके सिंह ने बताया कि चुर्क से होते हुए वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज के लिए छह बस और चुर्क से दुद्धी, विंढमगंज, शक्तिनगर के लिए चार बसें चलाई जा रही है। चुर्क रोडवेज बस स्टेशन पर रोडवेज बसें पांच मिनट तक रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed