{"_id":"578fb29f4f1c1bd722c4b462","slug":"open-today-rajwaha-garbage-25-gagr-main-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेगा कूड़ा राजवाहा, 25 को घाघर मुख्य नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेगा कूड़ा राजवाहा, 25 को घाघर मुख्य नहर
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
जिले में पानी के अभाव में सूख रही किसानों की धान की फसल को अब संजीवनी मिल जाएगी। कर्मनाशा कट से निकलने वाली कूड़ा-राजवाहा जो चंदौली जिले तक जाती है को गुरुवार से खोल दिया जाएगा। वहीं धंधरौल बांध से निकलने वाली घाघर मुख्य नहर जो मिर्जापुर जिले तक जाती है को 25 जुलाई से खोला जाएगा। डीएम सीबी सिंह ने बुधवार को किसान दिवस पर किसानों को यह तोहफा दिया।
बता दें कि कूड़ा-राजवाहा की लंबाई 95 किमी है। इससे इसमें 25 माइनर हैं। जिसमें बरबसपुर, डउर, रामगढ़, विसरेखी, कोटवा, परसौधा, कादिर आदि शामिल हैं। इसी प्रकार से घाघर मुख्य नहर की लंबाई 70 किमी है। इससे सोनभद्र के साथ ही मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के कुछ गांवों की सिंचाई होती है। तीन राजवाहा जिसमें घोरावल राजवाहा, मधुपुर राजवाहा और शाहगंज राजवाहा शामिल हैं। इसके अलावा 50 माइनर हैं।
सिंचाई विभाग के एसडीओ ओपी पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 21 जुलाई से कूड़ा-राजवाहा और 25 जुलाई को घाघर मुख्य नहर को खोला जाएगा। किसान चंद्रभूषण, मनीलाल, बचऊ, राम सिंह, रमेश, रामदेव ने कहा कि नहर खुलने से उनकी फसल को संजीवनी मिल जाएगी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने कहा कि किसान दिवस पर डीएम से कूड़ा राजवाहा और घाघर मुख्य नहर को खोलने की मांग की गई।