फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Open lock of closed rooms, books were delivered to BRC

बंद कमरों का खुला ताला, बीआरसी पर पहुंचाई गई किताबें

Tue, 18 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Open lock of closed rooms, books were delivered to BRC
राबर्ट्सगंज कम्पोजितट उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्टीस्टोरी बिडिंग कक्ष से ट्रक में किताबें लोड़ - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों में वितरण के लिए आई पुस्तकें अब जल्द ही बच्चों के हाथों में होंगी। लंबे समय से कांशीराम कॉलोनी स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक मल्टी स्टोरी विद्यालय के पांच कमरों में बंद पड़ी किताबों को विभाग बच्चों तक पहुंचाने में जुट गया है। सोमवार को बंद कमरों का ताला खोलकर किताबों को बाहर निकाला गया और ट्रकों पर रखकर बीआरसी भेजवाया गया। जिले के 2061 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत करीब 2.70 लाख बच्चों में वितरण के लिए करीब 15 लाख से अधिक किताबों का विभाग ने आर्डर दिया था। अधिकांश किताबें आ भी र्गईं, लेकिन इसका वितरण कराने की बजाय जिम्मेदार इसे महीनों तक कांशीराम कॉलोनी परिसर में संचालित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरों में ही बंद रखे। कमरों में किताबें भरी होने से बच्चों को बाहर बरामदे में पढ़ाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। हैरानी की बात रही कि विभाग के जिम्मेदार इन किताबों के वितरण का दावा करते रहे, जबकि उनका सत्यापन भी पूरा नहीं हो पाया था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस अनियमितता को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग की नींद टूटी और अफसर हरकत में आए। बीएसए ने विद्यालय में रखी पुस्तकों को अतिशीघ्र वितरित कराने का निर्देश दिया। बीएसए की सख्ती के बाद विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को कमरे में बंद किताबों को संबंधित ब्लॉकों में भेजा गया। सोमवार को तीन ट्रकों से लाखों किताबें संबंधित क्षेत्रों में भेजी गईं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed