{"_id":"61a3c0d21b5905738d4ee9b2","slug":"open-gyms-will-be-built-in-gram-panchayats-proposals-sought-sonbhadra-news-vns625047185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में बनेंगे ओपेन जिम, मांगे गए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में बनेंगे ओपेन जिम, मांगे गए प्रस्ताव
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम खोलने की तैयारी तेज कर दी गई है। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने सभी बीडीओ को प्रस्ताव तैयार कराकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मनरेगा के तहत ओपेन जिम बनाया जाएगा।
बता दें कि केंद्र और प्रदेश सरकार शहर की तरह गांवों में विकास कार्य कराकर लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने जिला प्रशासन को सभी ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम खोलने का निर्देश दिया है। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। सीडीओ ने सभी बीडीओ को सेक्रेट्री और ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम खोलने का प्रस्ताव तैयार कराकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कई ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव तैयार भी कर लिया है। ग्राम पंचायतों की ओर से तैयार प्रस्तावों का सत्यापन कराया जा रहा है। मनमाने ढंग से बने प्रस्तावों को निरस्त कर दिया जाएगा। मनरेगा के तहत गांवों में जिम खोलने की तैयारी है।
सभी ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम खोलने की तैयारी तेज कर दी गई है। सभी बीडीओ को प्रस्ताव तैयार कराकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मनरेगा के तहत ओपन जिम बनाया जाएगा। - डॉ. अमित पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।