फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   OPD will start in government and private hospitals

फिर हुई झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी

Wed, 17 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
OPD will start in government and private hospitals
शक्तिनगर क्षेत्र में बारिश के बाद राजमार्ग पर भरा पानी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में मानसून की दस्तक का असर दिखने लगा है। सोमवार से परिवर्तित हुए मौसम का असर बुधवार को भी रहा। भोर से रूक-रूक कर हो रही बारिश बुधवार को पूरे दिन जारी रही। इससे सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस नाते लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कृषि मौसम विभाग ने शुक्रवार तक बारिश की संभावना जताई है। उधर बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान खेतों में धान के बीज की रोपाई में मशगूल हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से जिले में मौसम खुशनुमा हो गया है। सोमवार से रूक-रूक कर हो रही बारिश बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को भोर में बारिश हुई और फिर सुबह कुछ देर के लिए बारिश थम गई। फिर करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक चली। इस दौरान हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जल जमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सदर ब्लॉक के इमरती गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जल जमाव हो गया है। इसी तरह फ्लाईओवर का पानी उपर से नीचे गिर रहा है जिससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। झमाझम बारिश से मंडी समिति परिसर के ठीक सामने लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। सड़क पर भी काफी पानी भरा रहा जिससे लोगों को पैदल चलने में परेशानी हुई। वाहनों के पानी में से गुजरने के दौरान पैदल चल रहे लोगों पर पानी का छिंटा पड़ रहा था। उधर बारिश से धर्मशाला चौराहा, नई बस्ती, रेलवे क्रासिंग के साथ ही राबर्ट्सगंज के मेन मार्केट में कई जगह जल जमाव की स्थिति रही। ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से कई जगह जल जमाव हुआ। उधर बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय का कहना है कि यह बारिश धान की नर्सरी के रोपाई के लिए काफी लाभप्रद है। लेकिन ज्यादा बारिश हुई तो नर्सरी की रोपाई नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को नर्सरी के सिंचाई की अब जरूरत नहीं है। उधर कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत कुमार यादव ने बताया कि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दो तीन दिन तक अभी रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed