Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Only Two ST Faces in the Executive Committee of the Tribal-Dominated District; 13 Names from the General Category

Sonebhadra News: आदिवासी बहुल जिले की कार्यकारिणी में सिर्फ दो एसटी चेहरे, सामान्य वर्ग से 13 नाम

Sun, 22 Mar 2026 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Only Two ST Faces in the Executive Committee of the Tribal-Dominated District; 13 Names from the General Category
रॉबर्ट्सगंज में भाजपा के नवनियुक्त पदा​धिकारी। संवाद
सोनभद्र। भाजपा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जारी सूची में आगामी चुनावों को देखते हुए जातिगत समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश हुई है। नई कार्यकारिणी में कुल 17 जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। आदिवासी बहुल जिले की कार्यकारिणी में जनजातीय वर्ग से दो लोगों (एक गोंड, एक खरवार) को शामिल किया गया है, जबकि एससी के चार चेहरे (सोनकर, कोल, रावत, बैसवार) हैं। सामान्य वर्ग में छह क्षत्रिय, चार ब्राह्मण, एक कायस्थ सहित कुल 13 लोगों को जगह दी गई है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में जयप्रकाश चतुर्वेदी, रामशकल, नरेंद्र कुशवाहा, रुबी प्रसाद, तीरथराज, अरुण प्रताप सिंह, रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, रामलखन सिंह, नागेश्वर पांडेय, डॉ. गोपाल सिंह, देवेंद्र पटेल को शामिल किया गया है। 62 जिला कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन

भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित, 28 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
सोनभद्र। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिले की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। कार्यसमिति में 28 पदाधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के साथ ही शम्भू नरायण सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवशी, विशाल कुमार पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा, सरजू वैशवार और अजीत रावत को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। अशोक कुमार मोर्या, संतोष कुमार शुक्ला और शारदा खरवार को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री पद पर प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरि, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह उर्फ बबलू, सुषमा गोंड और मणिकर्णिका कोल को नियुक्त किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष के रूप में आकाश जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अमित गोयल, जिला कार्यालय प्रभारी कैलाश प्रसाद त्रिपाठी, कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी और सह मीडिया प्रभारी का दायित्व अमन वर्मा को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मनोज सिंह को जिला संयोजक सोशल, लवकुश केशरी को जिला संयोजक आईटी तथा विवेक सिंह तोमर को जिला सह संयोजक आईटी/सोशल का दायित्व मिला है। पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा की गई है।

नव निर्वाचित जिला महामंत्री का बभनी में स्वागत
बभनी। नई कार्यकारिणी में शारदा खरवार और सुषमा गोंड को जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। रविवार को दोनों नव निर्वाचित जिला महामंत्री बभनी पहुंचीं तो चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया। समारोह के बाद पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में बैठक हुई। इसमें जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। सभी लोग पूरे लगन और निष्ठा के साथ लग जाएं। सुषमा गोंड ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तभी हम मजबूत होंगे। इस मौके पर लालकेश कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद, रामेश्वर शर्मा, जदुबीर खरवार, युगल किशोर चतुर्वेदी, अरुण कुमार सिंह, राधेश्याम गुप्ता, शिवप्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, चिंता मणि दुबे, सुखवंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed