फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Only son died in road accident

सड़क दुर्घटना में हुई इकलौते बेटे की मौत

Fri, 02 Jul 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Only son died in road accident
कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव के पास दुद्धी-गोविंदपुर आश्रम मार्ग पर शुक्रवार को एक बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे प्रिंस जायसवाल की मौत हो गई। प्रिंस मां-पिता का इकलौता पुत्र था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दुद्धी के वार्ड नंबर एक निवासी प्रिंस जायसवाल उर्फ सिंकू (32) पुत्र प्रदीप जायसवाल अपने बाइक से किसी काम से मनबसा जा रहे थे। मनबसा के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मृतक को दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

उधर घोरावल नगर में शुक्रवार को बाइक से गिरकर वार्ड नंबर एक निवासी आदर्श (5) पुत्र संदीप कुमार घायल हो गया। परिजनों ने शुक्रवार दोपहर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पिता संदीप कुमार ने बताया कि वह बाइक से बेटे आदर्श के साथ नगर में ही कुछ काम से जा रहे था। उसी दौरान आदर्श बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed