फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Only cleaning of market is being done, not in wards

सिर्फ डाला बाजार की हो रही सफाई, वार्डों में नहीं

Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Only cleaning of market is being done, not in wards
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौपते अपना दल एस के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
अपना दल एस श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम नमामि गंगे आशुतोष कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा। डाला नगर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि परिसीमन के बाद डाला में कुल 10 वार्ड बनाए गए हैं मगर नगर पंचायत सृजन के एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। करीब 25 सफाईकर्मियों के होने के बावजूद डाला बाजार के अलावा किसी अन्य वार्ड में नियमित रूप से सफाई नहीं होती। डाला के किसी भी वार्ड में कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। झपरहवां टोलावासियों के पानी की विकट समस्या को देखते हुए वहां कम से कम चार हैंडपंप या चार पानी की टंकी का अधिष्ठापन अविलंब कराया जाए। उन्होंने नगर पंचायत में कर्मचारियों की तैनाती में स्थानीय लोगों को वरीयता देने, पांच ड्राइवर नियुक्त करने, खाली जमीन का सर्वे कर संरक्षित करने, खेल का मैदान, पार्क का निर्माण आरंभ करने, छठ घाट के चारों तरफ सीढ़ि, हैंडपंप, बेंच का निर्माण सहित अन्य मांगों प्रमुखता से रखी। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद यादव, राजू चौधरी, संतोष बिंद, संजय, आलोक पांडेय, अमित श्रीवास्तव, आजाद अली, चंद्रशेखर सिंह, सुगेनी प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed