{"_id":"4b88d531b26b61faafbe17557f2353cf","slug":"only-10-cases-handled-in-tehsil-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में सिर्फ 10 मामले निबटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में सिर्फ 10 मामले निबटे
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीनों तहसीलों घोरावल, राबर्ट्सगंज और दुद्धी में तहसील दिवस लगा। इस मौके पर कुल 42 मामले आए, जिनमें से सिर्फ 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 32 मामलों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण का निर्देश संबंधितों को दिया गया। घोरावल में जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी और पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने सुनवाई की।
जिलाधिकारी ने घोरावल तहसील दिवस में लाइनमैन जितेंद्र कुमार के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने और एसडीओ विद्युत को 24 घंटे के अंदर गिरे हुए बिजली के खंभे की जगह नया बिजली खंभा लगाने की हिदायत दी। सप्लाई इंस्पेक्टर को अंतिम चेतावनी देकर 24 घंटे के अंदर जिन गांवों में मिट्टी तेल और राशन नहीं बंटा है, उन गांवों में राशन व मिट्टी तेल बंटवाने का निर्देश दिया।
उप जिलाधिकारी घोरावल कैलाश सिंह को निस्तारित किए गए प्रकरणों की गुणवत्ता की जांच करने और लापरवाही पूर्वक किए गए कार्य के संबंध में शासन स्तर से कार्रवाई के लिए पत्राचार करने का निर्देश दिया। इस मौके पर 16 मामले आए, जिनमें से मौके पर छह मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 10 मामलों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने की संबंधितों को हिदायत दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीडीओ महेंद्र सिंह, तहसीलदार घोरावल दिनेश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में उप जिलाधिकारी सदर हर्षदेव पांडेय और तहसीलदार योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में 15 मामले आए जिनमें से मौके पर सिर्फ दो मामलों का निस्तारण किया गया।
शेष 13 मामलों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने का संबंधितों को निर्देश दिया गया। दुद्धी में उप जिलाधिकारी डा. विश्राम यादव और तहसीलदार जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में 11 मामले आए, जिनमें से मौके पर सिर्फ दो मामलों का निस्तारण किया गया।