{"_id":"2cdaceb064c004f308e8cde56f23851a","slug":"online-data-all-department-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों का आनलाइन डाटा करें सभी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों का आनलाइन डाटा करें सभी विभाग
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 26 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशाला बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी /सीडीओ महेंद्र सिंह ने निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष कर्मचारियों का डाटा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर डाल दें ताकि आनलाइन ड्यूटी निर्धारित हो सके।
कार्यशाला में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट उपलब्ध कराई गई। प्रभारी निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आने वाला चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी की भूमिका बेहतर होनी जरूरी है। प्रयास इस बात का हो कि हर अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करे। उन्होंने बताया कि पहले विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों का डाटा निर्वाचन विभाग को नोट कराना पड़ता था। फिर निर्वाचन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उसे आनलाइन करते थे लेकिन अब निर्वाचन आयोग ने इसके लिए नई व्यवस्था कर दी है। अब विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों का डाटा आनलाइन भरना होगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।