फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Online class started but the number of students is very less

शुरू हुई ऑनलाइन क्लास लेकिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम

Thu, 20 May 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Online class started but the number of students is very less
सोनभद्र। यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार से माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण शुरू करने का निर्देश दिया है। कुछ विद्यालयों ने पठन-पाठन शुरू भी करा दिया है, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में स्थित एमवीएम गर्ल्स हाईस्कूल के प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ला ने बताया कि कक्षा नौ के कुल 10 बच्चे व कक्षा दस के 25 बच्चे ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। इस बार अभी प्रवेश बहुत कम हुआ है इस नाते ऑनलाइन क्लास में विद्यार्थियों की संख्या कम हैं। प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा दस और 12 की कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। इसमें कक्षा 12 में 80 विद्यार्थी हैं जिसमें 40 ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। कक्षा दस के 12 विद्यार्थियों में चार ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं।
विज्ञापन

हंसवाहिनी इंटर कॉलेज कसयां के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने बताया कि शासन ने ऑनलाइन शिक्षा का आदेश तो कर दिया है लेकिन विद्यालय के शिक्षकों को मानदेय देने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण शिक्षक घर बैठ गए हैं। ऐसे में बगैर मानदेय के शिक्षक ऑनलाइन क्लास लेने के लिए तैयार नहीं हैं। विद्यालय का कोई भी छात्र ऑनलाइन क्लास नहीं ले रहा है। पिछले वर्ष ऑनलाइन क्लास चल रही थी लेकिन महज दस फीसदी छात्र ही प्रतिभाग कर रहे थे। बहुत से छात्र-छात्राओं के पास एंड्रायड फोन नहीं है, इस नाते भी आनलाइन प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा ने बताया कि शासन ने माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया है लेकिन कितने बच्चे ऑनलाइन क्लास ले रहे इसकी रिपोर्टिंग सप्ताह में एक बार करनी है। बृहस्पतिवार को पहला दिन था इसलिए यह पता नहीं लग सका है कि कितने बच्चे ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed