फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One sued for illegal stone mining

अवैध पत्थर खनन करने में एक पर मुकदमा

Sat, 08 Aug 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
One sued for illegal stone mining
ओबरा। खनन, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के कुछ अधिकारियों व कर्मियों की मिलीभगत से अवैध खनन का सिलसिला जारी है। अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर हुई जांच में आरोप सही मिलने पर खनन विभाग की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर शनिवार को एक पत्थर खनन व्यवसायी के खिलाफ ओबरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ अन्य खनन व्यवसायियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

ओबरा थाना प्रभारी शैलेश राय के मुताबिक सुभाष चौगले, राजबहादुर एवं राजू कुमार ने अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी को पत्र लिखकर की थी। शिकायत की जांच खनन विभाग की तरफ से की गई। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के इस मामले में शनिवार को खनन निरीक्षक जीके दत्ता की तहरीर पर एक खनन व्यवसायी धीरज राय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पूर्व अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को मानचित्रकार लक्ष्मीकांत, क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश चतुर्वेदी, सर्वेक्षक एसके पाल, खान निरीक्षक जीके दत्ता और राजस्व निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने नायब तहसीलदार तनुजा निगम के नेतृत्त्व में बिल्ली मारकुंडी स्थित उक्त खदान का निरीक्षण किया था। इस दौरान कुल 895 घनमीटर डोलोस्टोन के अवैध खनन का मामला सामने आया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में खनन निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed