फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One dead, two burnt due to lightning accompanied by strong thunder and lightning

Sonebhadra News: तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे

Sat, 22 Jun 2024 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
One dead, two burnt due to lightning accompanied by strong thunder and lightning
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में शनिवार को दोपहर बाद तेज गरज चमक के साथ बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग झुलस गए। पहली घटना करसोता गांव में हुई जहां एक युवक की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद उसका ममेरा भाई झुलस गया। दूसरी घटना पेढ़ गांव में हुई। जहां बिजली की चपेट में आकर एक दुकानदार झुलस गया। जिसका सीएचसी घोरावल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे सतौहा गांव निवासी सनी कोल (18) पुत्र संजय कोल और उसके ममेरे भाई करसोता गांव निवासी रामबाबू (10) पुत्र रामकुमार और पेढ़ गांव निवासी सालिग (60) पुत्र तेजू को उनके परिजनों ने एंबुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सनी कोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामबाबू और सालिग को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक सनी कोल के पिता संजय ने बताया की गर्मी की छुट्टियों में दो महीने से सनी अपने मामा रामकुमार कोल के घर करसोता गांव गया था। शनिवार को दोपहर बाद मामा रामकुमार मछली मारने घर से करीब 500 मीटर दूर एक तालाब पर गए थे। उन्हीं को बुलाने के लिए सनी और रामबाबू जा रहे थे। उसी समय रास्ते में ही तेज गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरी और दोनों बिजली की चपेट में आ गए। सनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामबाबू झुलस कर अचेत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना पेढ़ ग्राम पंचायत के हरैया पहाड़ी के पास हुई। पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी दुकानदार सालिग (60) पुत्र तेजू अपनी खपरैल के घर में परचून की दुकान में बैठा था। इसी बीच तेज गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और झुलस कर अचेत हो गया। इस घटना में उसकी दुकान में रखा करीब 10 हजार रुपये मूल्य का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस और स्थानीय लेखपाल संतोष सिंह व सरदार भगत सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उपचार कर रहे डॉक्टर देवेश पांडेय ने बताया की रामबाबू और सालिग की हालत खतरे से बाहर है। दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भजा जाएगा। इससे पहले विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed