फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One crore poppy recovered from two inter-state smugglers

अंतर्राज्जीय दो तस्कर के पास से एक करोड़ की अफीम बरामद

Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
One crore poppy recovered from two inter-state smugglers
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी गांव के पास से शुक्रवार को पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर घेराबंदी कर कार सवार अंतरराज्जीय दो अफीम तस्करों को पकड़ा। पुलिस लाइंस चुर्क में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तस्करों के कब्जे से दस किलो अफीम, आठ हजार रुपये नकद और कार बरामद की गई है। बरामद अफीम की बाजार कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। अभियुक्तों से की गई पुछताछ में पता चला कि यह खेप झारखंड से बरेली भेजी जा रही थी। गिरफ्तार दोनों आरोपी झारखंड के लातेहार जिले निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड से कार से अफीम की खेप सोनभद्र के रास्ते बरेली भेजी गई है। सूचना पर एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार व सिटी सीओ राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव और सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह को मयटीम के साथ अफीम तस्करों को पकडने के लिए लगाया। रात में हिंदुआरी के पास सभी टीमें घेराबंदी कर कार सवार अफीम दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अफीम कार के छत समेत अन्य जगहों पर छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने कार से अफीम बरामद कर लिया। बताया कि पकड़े गए झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी शौकत आलम व आबू साले के कब्जे से दस किलो अफीम बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर उनका चालान कर दिया गया। पुलिस टीम के उत्सहवर्धन के लिए 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed