फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On Vasant Panchami, worship the Veena player and seek the light of knowledge.

Sonebhadra News: वसंत पंचमी पर वीणावादिनी की वंदना कर मांगा ज्ञान का आलोक

Sat, 24 Jan 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
On Vasant Panchami, worship the Veena player and seek the light of knowledge.
रॉबर्ट्सगंज बरैला महादेव मंदिर में बसंत पंचमी पर पुजन अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद
जिले में शुक्रवार को वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। दूध, धतुरा, बेलपत्र चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। पंडालों में लोगों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर वंदना की। भक्तों ने वागदेवी से वर में ज्ञान का आलोक मांगा। पूरे दिन विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। कई मेले का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रौंप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, गौरीशंकर महादेव, बरेला महादेव, नगर के वीरेश्वर महादेव, सोमनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। पंचमुखी और गौरीशंकर मंदिर परिसर में मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने राम सरोवर पार्क राबर्ट्सगंज में मां शारदा का पूजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाक्ष्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी मौजूद रहे। प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, लालता प्रसाद मिश्र, सुधाकर स्वदेश प्रेम, ऋषभ त्रिपाठी, जयशंकर त्रिपाठी ने मां सरस्वती की वंदना की। विंढमगंज में गायत्री प्रज्ञा मंडल की ओर से साधना शताब्दी समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक परंपरा के अनुसार, अन्नप्राशन, मुंडन और विद्यारंभ संस्कार कराए गए। इन संस्कारों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं नैतिक जीवन की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने पांच कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दी गईं।
विज्ञापन

विद्या की देवी मां सरस्वती की हुई पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिनगर। वसंत पंचमी पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विद्या, ज्ञान, संगीत एवं कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा की गई। एनटीपीसी शक्तिनगर के कर्मचारी विकास केंद्र एवं टाइनी टॉट्स, वनिता समाज भवन परिसर में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख संदीप नायक, विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा नायक, महाप्रबंधक सीएच किशोर कुमार, रश्मि रंजन मोहंती रहे। टाइनी टॉट्स के बच्चों ने भक्ति एवं सांस्कृतिक भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण में सहभागिता करते हुए आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायी बनाया। बच्चों के उपयोग के लिए निर्मित एक शेड का भी अतिथियों ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed