फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On the birthday of former CM Akhilesh Yadav, somewhere the cake was cut and the children got a copy pencil.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कहीं कटा केक तो कहीं बच्चों को मिली कॉपी पेंसिल

Thu, 01 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
On the birthday of former CM Akhilesh Yadav, somewhere the cake was cut and the children got a copy pencil.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बृहस्पतिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर केक काट कर खुशी मनाई और दीर्घायु होने की कामना की। वहीं जिला कार्यालय पर जन्मदिन मनाने के साथ ही बच्चों के बीच कॉपी-पेन आदि वितरित की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान श्रमिक और नौजवान सबसे ज्यादा बदहाल है। किसानों को अपनी उपज को मजबूरी में औने पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। किसान परेशान है और मजदूर भूखों मर रहे है। लेकिन भाजपा सरकार में उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। कार्यक्रम में राम निहोर यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, आशीष यादव, लल्लू मिश्रा, जुबेर आलम, अशोक पटेल, कामरान खान, रमेश यादव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अनिल प्रधान, सुरेश पटेल, संतोष यादव, मृत्युंजय निषाद, रवींद्र बहादुर पटेल, अजीत मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घोरावल: विधानसभा क्षेत्र घोरावल के जानर गांव में बृहस्पतिवार को सपा नेता दिनेश मिश्रा के आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कॉपी, कलम व पेंसिल देकर उन्हें शिक्षा प्राप्त कर आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि उर्फ काजू, कृष्णा शर्मा, जय प्रकाश चौबे, दिनेश मिश्रा, आकाश चौबे, राहुल ऊमर, कोमल गुप्ता, आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। प्रमोद ने दिहाड़ी मजदूर के बच्चे को साइकिल और कॉपी कलम, मिष्ठान बांटा। इस दौरान मनीष त्रिपाठी, राजनारायण यादव, एमडी सेराज खां, गोपाल गुप्ता, जसबीर सरदार, मुन्ना कुशवाहा, अनिल विश्वकर्मा, विजय गुप्ता, कल्याणी, हीरा सोनकर, जुनैद अंसारी आदि मौजूद रहे। दुद्धी: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के सपा के अध्यक्ष जुबेर आलम के आवास पर मनाया गया। सीएचसी में मरीजों को फल, ब्रेड बांटा गया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, हरिहर यादव, कलामुद्दीन सिद्धीकी, दीपक जोहरी, गौस मोहम्मद खान, आशीष जयसवाल, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। शक्तिनगर: सपाध्यक्ष अखिलेश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। केक काटा गया और परसवार राजा में स्थित घनश्याम बाबा मंदिर पर हवन यज्ञ किया। इस दौरान मुकेश सिंह, अखिलेश सिंह, अजीत सिंह, शिवेंद्र यादव, सूरज कश्यप, परवेज आलम, सौरव यादव, अमीर अली आदि मौजूद रहे। ओबरा: स्थानीय सपा कार्यालय में मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर क्रांति के मजबूत स्तंभ, आधुनिक समाजवाद के जननायक और अत्यंत लोकप्रिय जननेता हैं। नगर अध्यक्ष विपिन सिंह कश्यप ने अध्यक्षता की और संचालन नागेंद्र प्रताप चौहान ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन दुर्गावती देवी व पूर्व जिला महासचिव रमेश वर्मा रहे। कार्यक्रम में सुनील पवार, विजय पटेल शेरा, अमरनाथ यादव, सत्येंद्र मोहन ओझा, कलीम खान, मनोज कन्नौजिया, अजीत कन्नौजिया, तौफीक आलम, हेम बहादुर थापा, अम्मार जैदी, दिनेश पटेल आदि शामिल रहे। वहीँ दूसरी ओर सेक्टर 10 के नई बस्ती में सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव राधा सिंह के नेतृत्व में केक काटा गया। कार्यक्रम में गीता देवी, मंजू देवी, नगमा, अनीता देवी, जमीला, कलावती देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed