Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   On Bhai Dooj, sisters applied a tilak to their brothers and prayed for their well-being.

Sonebhadra News: भैयादूज पर बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक, मांगी खुशहाली

Wed, 11 Nov 2026 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
On Bhai Dooj, sisters applied a tilak to their brothers and prayed for their well-being.
रॉबर्ट्सगंज सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को भैयादूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। नगर के अंबेडकर नगर, रामसरोवर तालाब, सिविल लाइन रोड, बाइपास रोड, अकड़हवा पोखरा और शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने समूह में बैठकर विधि-विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर अपना स्नेह जताया। भैयादूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

इस दिन बहनों ने घरों में गोबर से चौक बनाकर पूजन सामग्री सजाई। इसके बाद भाइयों को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाया और पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा की। बहनों ने दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली से भाइयों के माथे पर रोली, चंदन और अक्षत का तिलक लगाया। आरती उतारकर उनकी दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। पर्व की खुशियां साझा करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले भाई-बहन भी एक-दूसरे के घर पहुंचे। पूरे जिले में त्योहार को लेकर उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed