फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Om president , became general secretary Ramesh

ओमप्रकाश अध्यक्ष, रमेश महामंत्री बने

Wed, 23 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 23 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Om president , became general secretary Ramesh
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2015-16 के चुनाव के लिए बुधवार को
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एसबीए सभागार में हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश राय और महामंत्री पद पर रमेश प्रसाद चौबे निर्वाचित हुए।

 इन लोगों ने क्रमश: 78 और 50 मतों से विजय हासिल की। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर सुशील शर्मा  185 मतों से विजयी बने। उपाध्यक्ष दस साल से ऊपर के लिए सतीश कुमार पांडेय व विनोद कुमार जायसवाल निर्वाचित हुए।

 विजयी प्रत्याशियों की मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे एडवोकेट ने घोषणा की। 763 मतदाताओं में से 665 वकील मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।


मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि सुबह 11 बजे से एल्डर्स कमेटी चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र ने दीप जला कर ेमतगणना शुरू कराई गई। शाम 4:30 बजे तक सभी परिणाम आ गए।

 विजयी प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश राय को 296 मत, प्रभू नारायण पांडेय को 218 मत और राजबहादुर सिंह को 148 मत मिला। इस प्रकार से ओमप्रकाश राय 78 मतों से विजयी घोषित किए गए।


 वहीं महामंत्री पद पर रमेश प्रसाद चौबे को 229 मत, श्रीनिवास मिश्र को 179 मत, धनंजय कुमार मौर्य को 126 मत और लालता प्रसाद पांडेय को 111 मत मिला। इस प्रकार से रमेश प्रसाद चौबे को 50 मतों से विजयी घोषित किया गया।

कोषाध्यक्ष पद पर सुशील शर्मा को 367 मत और कृष्ण कुमार पांडेय को 182 मत मिला। सुशील शर्मा को 185 मतों से विजयी घोषित किया गया।  सी प्रकार से उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार पांडेय को 403 मत, विनोद कुमार जायसवाल को 400 मत और धर्मेंद्र कुमार ओझा को 266 मत मिला।


 इसमें सतीश कुमार पांडेय और विनोद कुमार जायसवाल को विजयी घोषित किया गया। एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, एल्डर कमेटी के सदस्य भोला सिंह यादव, हरिशंकर वर्मा, गुलाब प्रसाद मिश्र, अमरनाथ मिश्र, मुरलीधर शुक्ल,  बीरबल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed