{"_id":"64c559ee9b6a06106e0442f8","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-a-train-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-1598-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के बसवा ब्रह्मबाबा के समीप शनिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के बसवा गांव निवासी जीरा देवी रेलवे ट्रैक तरफ गई थीं। वृद्धा ब्रह्मबाबा मंदिर के पास टहल रही थी कि इसी दौरान चोपन से प्रयागराज जा रही सीसीए ट्रेन की चपेट में आने से जीरा देवी (70) पत्नी शिवनाथ यादव की मौत हो गई।
वृद्धा ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी। ट्रेन चालक ने खैराही रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक बीपी सिंह को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान उमेश यादव को मिली। इसके बाद करमा पुलिस को सूचित किया गया। ग्राम प्रधान उमेश यादव ने बताया कि जीरा देवी को कम सुनाई व दिखाई पड़ता रहा था।