Sonbhadra Accident: मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय अनियंत्रित टेंपो पलटी, वृद्धा की मौत; परिवार के छह लोग घायल
Sonbhadra Latest News: सोनभद्र जिले में बड़ा हादसा हुआ। मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटते समय कुबरी पहाड़ी पर टैंपो पलटने से एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
विस्तार
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रही टेंपो कुबरी की पहाड़ी के ढलान पर काली माता मंदिर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। इसमें एक 62 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
ये है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के सरई थाना क्षेत्र की जमगड़ी निवासी कुसमतिया देवी पत्नी स्व. मटुकधारी देवी (62) वर्ष कुलडोमरी ग्राम पंचायत के डयनिया में अपने नातिन के अन्नप्राशन में परिवार के देवमति पत्नी लालबाबू (55), कुसुम पुत्री मनधारी (14), सीरा देवी पुत्री रघुवीर (14), सावीत्री पत्नी रामकरन (27), आशीष पुत्र शिव प्रसाद (14), रातरानी पत्नी शिवप्रसाद (35) के साथ आई थी।
इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: आवासीय विद्यालय की दो छात्राएं बाउंड्री फांदकर भागीं, 12 घंटे में लखनऊ से बरामद; अज्ञात पर केस
सोमवार को सभी टेंपो से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कुबरी की पहाड़ी उतरकर काली माता मंदिर मोड़ पर पहुंचे। उसी समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सभी टेंपो सवार घायल हो गए। लोगों ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: 14 माह से फरार लुटेरी दुल्हन गिरोह के बिचौलिए के घर होगी कुर्की, वारंट के बावजूद नहीं हो रहा हाजिर
सूचना पर डायल 112 की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने कुसमतिया देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को इलाज कर उन्हे छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.