फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man murdered with a sharp-edged weapon of Ozai

ओझाई के चक्कर धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या

Sun, 14 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Old man murdered with a sharp-edged weapon of Ozai
शाहगंज। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शनिवार की रात धारदार हथियार से बसंतू चौरसिया (70) की हत्या कर दी गई। जिस समय यह घटना हुई वह रात में खाना खाने के बाद खेत में बने मकान में सोने जा रहे थे। प्रकरण में मृतक के भांजे महेंद्र चौरसिया की तहरीर पर गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ओझाई के चक्कर में हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात 11 बजे के लगभग बसंतू चौरसिया खाना खाने के बाद घर से खेत पर बने मकान में सोने के लिए जा रहे थे। काफी देर तक खेत में बने घर पर नहीं पहुंचने पर उनके बहनोई और परिजन खोजने निकले तो गांव के वोडाफोन टावर के पास वह औंधे मुंह खून से लथपथ पड़े दिखे। सिर में गहरा घाव लगा था जिससे उनकी मृत्यु हो चुकी थी। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शाहगंज थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। रविवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भुवनेश्वर पांडेय के मुताबिक रात में ही मृतक के भांजे महेंद्र चौरसिया की तहरीर पर गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक की कोई अपनी संतान नहीं है। वह युवावस्था से राजपुर में ही अपनी बहन के घर रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ओझाई के चक्कर में हत्या का लग रहा है। बसंतू ओझाई का काम करते थे। आरोपियों के परिवार के एक बच्चे की करीब एक साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। आरोपियों के परिवार का एक सदस्य भी बीमार चल रहा था। आरोपियों को शक था कि ओझा के चक्कर में उनके परिवार के सदस्यों की यह स्थिति चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed