फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man dies in suspicious condition, accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 19 Aug 2021 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in suspicious condition, accused of murder
बभनी। चैनपुर गांव में बुधवार की शाम वृद्ध की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतक के छोटे पुत्र ने पुलिस को सूचना देते हुए पिता की हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चैनपुर गांव निवासी बेचन (85) की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। बुधवार की शाम संदिग्ध हाल में बेचन की मौत हो गई। बेचन अपने बड़े पुत्र रामजी के साथ रहते थे। पिता की मौत के बाद छोटे पुत्र सोनालाल ने बभनी पुलिस को सूचना देते हुए हत्या का आरोप लगाया। सोनालाल का कहना है कि सात जुलाई को पिताजी को दवा कराने के लिए कह कर ले जाने के बाद म्योरपुर के बराईडांड गांव स्थित डेढ़ बीघा जमीन को बड़े भाई रामजी ने अपने दो लड़कों के नाम रजिस्ट्री करा लिया। इसकी जानकारी होने पर उसने आठ जुलाई को आपत्ति दाखिल की। थाने के सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर राय ने बताया कि छोटे पुत्र सोनालाल की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed