फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Old man dies due to collision with bolters

बोलेरों की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sun, 14 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to collision with bolters
मधुपुर । स्थानीय बाजार के बाईपास रोड पर रविवार की दोपहर सड़क पार कर रहे मधुपुर गांव निवासी एक बृद्ध को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्क्रर मार दिया। वहीं चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुँचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चल गये। स्थानीय लोगों के अनुसार मधुपुर गांव निवासी चेतमन भारती ( 75) वर्ष स्थानीय बाजार में किसी कार्य से गये थे। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सड़क पार करते समय रावर्ट्सगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। चौकी प्रभारी सुकृत धर्मनाथ सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई सूचना परिजनों ने नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed