{"_id":"6756deb6ff10b5beef06c69b","slug":"old-man-dead-body-police-searching-family-lodged-complaint-suspicion-arose-foul-smell-in-sonbhadra-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : पुलिस जिसे खोज रही थी उसकी मिली लाश, परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत; दुर्गंध आने पर हुआ शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पुलिस जिसे खोज रही थी उसकी मिली लाश, परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत; दुर्गंध आने पर हुआ शक
Mon, 09 Dec 2024 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2024 05:43 PM IST
सार
Sonbhadra News : पहाड़ी पर लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर बभनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने बीते 25 नवंबर को वृद्ध के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। माैके पर परिजन भी पहुंच गए और लाश की शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव निवासी एक वृद्ध का शव सोमवार को चैनपुर के कोठी रानी पहाड़ी पर मिला। वह 25 नवंबर को ही घर से लापता हो थे। परिजनों ने लापता होने की गुमशुदगी भी बभनी थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ज्वाला प्रसाद यादव (70) निवासी बचरा का शव सोमवार को चैनपुर गांव में स्थित कोठी रानी पहाड़ी पर मिला। मृतक के पुत्र श्रवण कुमार यादव ने बताया कि पिताजी का दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं था। वह 25 नवंबर को घर से कब निकल गए, किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन
गायब होने के बाद यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में नाते-रिश्तेदारों के यहां भी उनकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बभनी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। सोमवार को चैनपुर गांव के कुछ लोग कोठी रानी पहाड़ी पर बकरी चराने गए थे। वहां उन लोगों को दुर्गंध आने लगी।
विज्ञापन
पता करने गए तो कुछ दूरी पर वृद्ध का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना गांव वालों को दी गई। यह खबर लगते ही गांव के लोग वहां पहुंच गए और शव की शिनाख्त ज्वाला प्रसाद के रूप में हुई। चैनपुर में ज्वाला प्रसाद के बहन का भी घर है। शव मिलने की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय मयफोर्स मौके पर आए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव काफी दिनों का हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।