फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officials including president sworn Ramanuj

अध्यक्ष रामअनुज समेत पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 08 Jan 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 08 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Officials including president sworn Ramanuj
तहसील परिसर में गुरुवार को आयोजित शपथग्रहण समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिंकर पाठक ने तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


 इसके बाद अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश वर्मा, महासचिव मार्तंड सिंह, कोषाध्यक्ष जनार्दन पांडेय, संयुक्त सचिव नंद कुमार मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार दूबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील चौबे शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके पूर्व मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र दूबे और एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार के लिए मुख्य मार्ग से संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिन शेड निर्माण के लिए भी शीघ्र ही धन मुहैया करा दिया जाएगा। सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा सामंजस्य बनाकर कार्य करने की जरूरत है।

एसबीए के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे ने कहा कि बार की गरिमा के अनुरूप कार्य करने की जरूरत है। इस मौके पर डा. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष विजेंद्र सिंह,


संस्थापक अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, लालजी तिवारी, इनामुल हक अंसारी, रामनयन मिश्र, गजेंद्र सिंह, सिद्धिनाथ दूबे, डा. केपी आदि रहे। संचालन आदिनाथ मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed