फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers should provide benefits of schemes to the eligible: Nirmala

पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं अफसर: निर्मला

Thu, 29 Aug 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Officers should provide benefits of schemes to the eligible: Nirmala
सोनभद्र। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला कारागार और आंगनबाड़ी केंद्र पसहीकला का औचक निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से बातचीत कर कारागार में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों के बच्चों को स्पांसर योजना का लाभ दिलाया जाए। 6 बच्चों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में उन्होंने पीकू वार्ड, एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। माताओं को फल का वितरित किया। इसके बाद वह पसहीकला आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। वहां गोद भराई व अन्नप्रासन की रश्म अदायगी की। शाम को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। सदस्य निर्मला पटेल ने कहा कि श्रम, शिक्षा, प्रोबेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनसे प्रत्येक पात्र को लाभान्वित किया जाए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने की भोजन की शिकायत
घोरावल। उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला पटेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से पठन-पाठन की जानकारी ली। पुस्तक वितरण, भोजन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों को ड्रेस एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जाना। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय में भोजन एवं अन्य सुविधाओं पर शिकायत व्यक्त की। इसके निस्तारण का आश्वासन दिया। अधीक्षक दिनेश कुमार को विद्यालय परिसर में सफाई, भोजन एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने शिवद्वार धाम में दर्शन-पूजन किया। कोहरथा गांव पहुंचकर पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ प्रांतीय सत्संग प्रमुख दिवाकर त्रिपाठी के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, इंद्रेश मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, सुनील तिवारी, शेषमणि, राजेश, श्रीपति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed