फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers should continuously patrol the submergence Kanhar

Sonebhadra News: कनहर के डूब क्षेत्र में लगातार गश्त करें अधिकारी

Sat, 05 Aug 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Officers should continuously patrol the submergence Kanhar
दुद्धी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शनिवार को कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बांध के जल संग्रहण क्षमता और डूब क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। विस्थापितों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का जोर दिया। साथ ही चिह्नित क्षेत्र में लगातार सर्च करते रहने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे एसडीएम सुरेश राय के साथ अमवार पहुंचे डीएम सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ सीधे निर्माणाधीन बाई राकफिल पर पहुंचे। वहां से प्रशासनिक अधिकारियों का दस्ता पैदल चलते हुए स्पिलवे पर पहुंचा। अधिशासी अभियंता ने उन्हें मौके पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि डूब क्षेत्र को पूरी तरह खाली करा लिया गया। मुख्य बांध पर पहुंचे डीएम ने मौजूद अभियंताओं से गेट से निकलने वाले पानी के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी ली। बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी संख्या में लोग घुस कर सेल्फी आदि ले रहे हैं, जो काफी खतरनाक है। उन्हें कंपनी के कर्मी रोकते हैं, बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर लोग बांध के खतरनाक स्थल तक पहुंच जा रहे है। बांध की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन

डीएम ने डूब क्षेत्र में लगातार गश्त करने का निर्देश दिया। कहा कि यह सरकार की बहुत बड़ी सिंचाई परियोजना है। इससे बड़े भूभाग में हरियाली आने की साथ ही भीषण गर्मी में भी लोगों को पेयजल की व्यवस्था बनी रहेगी। कुछ महिला विस्थापितों को पैकेज का लाभ न मिलने की शिकायत पर कहा कि शासनादेश के तहत पैकेज का वितरण किया गया है। इस समस्या को शासन से अवगत कराया गया है। इस मौके पर सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, नरसिंह, राम सिंह, दिग्विजय सिंह, नंदलाल यादव, श्रवण कुमार, लेखपाल महेंद्र यादव, पंकज चौबे, सुशील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed