फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers don't even obey minister's orders, electricity is being cut without informing

Sonebhadra News: मंत्री का आदेश भी नहीं मानते अफसर, बिना सूचना दिए ही काटी जा रही बिजली

Thu, 11 Jul 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Officers don't even obey minister's orders, electricity is being cut without informing
सोनभद्र। मौसम में नमी आने और बिजली की खपत कम होने के बाद भी निगम रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती तो होती ही थी, बारिश के मौसम में भी आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के बावजूद यहां बिना सूचना दिए ही मनमाने ढंग से बिजली काट दी जा रही है। लोकल फॉल्ट के नाम पर हो रही घंटों कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। ग्रामीण इलाकों में 60 मिनट की बिजली सप्लाई में 15-20 बार ट्रीपिंग हो रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति किया जाना है। मगर, रॉबर्ट्सगंज में मुश्किल से 21 से 22 घंटे बिजली सप्लाई जा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जिस दिन दो से तीन घंटे की कटौती न की गई हो। बृहस्पतिवार को बढ़ौली चौक, ब्रह्मनगर सहित अन्य इलाकों में दिन में चार से पांच बार बिजली कट की गई। बुधवार को शहर क्षेत्र में दो से ढाई घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। बीच-बीच में भी कटौती लगी रही। यही हाल मंगलवार की रात में रहा। देर शाम सात बजे तक रात नौ बजे तक कई इलाके की बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ा। इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को छपका उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते करीब दो से ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित थी। नगर क्षेत्र में कई फाल्ट होने की स्थिति में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया जाता है, इस नाते भी आपूर्ति बाधित करना पड़ जाता है। बारिश के मौसम में बिजली मरम्मत को लेकर रिस्क बढ़ जाता है।
विज्ञापन


----

एक घंटे की सप्लाई में 15-20 बार ट्रिपिंग

ग्रामीण इलाकों में बिजली ट्रिपिंग की समस्या बरकरार है। कुसुम्हा, सोन, पसहीं सहित अन्य विद्युत उपकेंद्र एवं फीडरों से क्षेत्र में सप्लाई दी जा रही है, मगर ट्रीपिंग की समस्या ज्यादा रहती है। स्थिति यह है कि आधे-एक घंटे की बिजली सप्लाई में 15 से 20 बार ट्रिपिंग हो रही है। इससे विद्युत उपकरण फूंक रहे हैं। लो-वोल्टेज की समस्या भी क्षेत्र में बनी हुई है। कुसुम्हा फीडर से जुड़े गांवों में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रिपिंग की समस्या बनीं रही। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी बिजली निगम के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

वर्जन:

रॉबर्ट्सगंज में रोस्टर के अनुसार 24 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। बुधवार को छपका उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के चलते दो घंटे आपूर्ति बाधित थी। घोरावल टाउन में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि कार्य के दौरान आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीण क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार 18 घंटे आपूर्ति की जा रही है। कहीं फॉल्ट होने पर शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया जाता है। इस दौरान आपूर्ति बाधित होती है।

-अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन-बिजली रॉबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed