{"_id":"6521a3331a8e3195b10c82cb","slug":"officer-strict-on-land-dispute-instructions-to-take-action-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-4376-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जमीन विवाद पर अफसर सख्त, संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जमीन विवाद पर अफसर सख्त, संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ रही। जमीन से जुड़े विवादों पर तत्परता दिखाते हुए अफसरों ने राजस्व कर्मियों को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। तहसील राबर्ट्सगंज में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ सौरभ गंगवार ने समस्याओं को सरलभाव से सुना।
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण कर शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। यहां कुल 69 मामले आए। इसमें 15 मामलों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम निखिल कुमार यादव भी मौजूद रहे।
तहसील ओबरा में एडीएम सहदेव मिश्र व एसडीएम प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में 31 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की गई। इसमें दो मामलों का समाधान हुआ। तहसील दुद्धी में एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र राय व एसडीएम सुरेश राय ने शिकायतें सुनी। कुल 66 मामलों में से छह निस्तारित किए गए। एसपी ने कहा कि जमीन विवाद के मामलों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाए। शिकायत को भली भांति समझकर उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तार करे। इसमें लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी।