फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra's 9th unit closed due to lack of coal

Sonebhadra News: कोयले के कमी से बंद हुई ओबरा की 9वीं इकाई

Tue, 11 Jul 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Obra's 9th unit closed due to lack of coal
ओबरा। बरसात में आवश्यकता से कम और भीगा कोयला आपूर्ति का सीधा असर ओबरा तापीय परियोजना के उत्पादन पर पड़ने लगा है। मौजूदा समय में परियोजना की उत्पादनरत 5 इकाइयों में से एक इकाई को कोयले की कमी के कारण सोमवार की देर शाम बंद करना पड़ा। कोयले की कमी के कारण ही उत्पादनरत तीन इकाइयों को भी मिनिमम लोड पर चलाया जा रहा है। परियोजना को मिलने वाले कोयले की आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर आने वाले समय में और अधिक समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.राधे मोहन ने बताया कि परियोजना की उत्पादनरत 200-200 मेगावाट क्षमता की पांचों इकाइयों के संचालन के लिए प्रतिदिन करीब चार से पांच रैक कोयले की आवश्यकता होती है। मौजूदा समय में महज दो रैक कोयला ही एनसीएल से मिल पा रहा है। सोमवार की शाम को आने वाली कोयले की रैक मंगलवार की सुबह छह बजे आई। ऐसी स्थिति में सोमवार की रात 9.10 बजे 200 मेगावाट क्षमता की 09वीं इकाई को बंद करना पड़ा। दसवीं इकाई अनुरक्षण कार्य के लिए पहले से ही बंद है। तीन अन्य इकाइयों को मिनिमम लोड पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ओबरा-सी से उत्पादन शुरू होने में अभी और इंतजार
ओबरा। प्रदेश को बिजली आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू होने में देरी हो रही है। इस परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई को चालू करने के लिए ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम. देवराज ने 30 जून की तिथि तय की थी, लेकिन इस तिथि के बाद भी इकाई को लाइटअप नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इस इकाई को 2022 के अंत तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया था। बाद में लगातार समयावधि बढ़ती रही। गत माह के शुरुआत में ओबरा दौरे पर आए के लिए ऊर्जा निगम के चेयरमैन एम. देवराज ने सभी तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर इकाई को 30 जून तक चालू करने की बात कही थी। वहीं अब ओबरा सी परियोजना के पहली इकाई से उत्पादन शुरू करने की कोई नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि ओबरा सी परियोजना की पहली इकाई से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने में अभी भी कुछ और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed