फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra's 13th unit closed due to technical fault

Sonebhadra News: तकनीकी खराबी से बंद हुई ओबरा की 13वीं इकाई

Sun, 16 Apr 2023 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Obra's 13th unit closed due to technical fault
ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना के ब ताप विद्युत गृह की उत्पादनरत 200 मेगावाट क्षमता की 13वीं इकाई दोपहर में 2.08 बजे तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। बंद होते समय 13वीं इकाई से 115 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। जिससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता की 12वीं इकाई के बॉयलर ट्यूब में लीकेज के कारण शुक्रवार की देर रात बंद हो गई थी। परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास के बावजूद दोनों इकाइयों को चालू नहीं कराया जा सका। देर शाम तक युद्धस्तर कर कार्य किया जा रहा है। वहीं 10वीं इकाई पिछले काफी दिनों से अनुरक्षण में बंद चल रही है। इसका अनुरक्षण कार्य भी जारी है। शाम साढ़े बजे तक ओबरा तापीय परियोजना की उत्पादनरत 9वीं इकाई से 124 मेगावाट, 11वीं इकाई से 171 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed