फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra C's work stopped due to non-payment of wages

Sonebhadra News: मजदूरी का भुगतान न होने पर बंद कराया ओबरा सी का कार्य

Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
Obra C's work stopped due to non-payment of wages
ओबरा। पिछले दो माह से बकाया मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूरों ने बुधवार को ओबरा-सी परियोजना का काम बंद कर दिया। कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी की और मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों को थाने बुलाकर वार्ता कराया। जल्द भुगतान के आश्वासन पर मजदूर वापस लौटे। मजदूरों के आंदोलन से करीब तीन घंटे तक परियोजना का काम बंद रहा।
विज्ञापन

ओबरा सी परियोजना का कार्य कर रही दुशान पावर कंपनी के पेटी संविदाकार शिवम एनर्जी टेक पावर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सैकड़ों मजदूरों ने कार्य किया है। उनके दो माह की मजदूरी बकाया है। बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को सुबह सी परियोजना में हंगामा मचाते हुए संपूर्ण कार्य ठप करा दिया। इस दौरान मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद शिवम एनर्जी टेक के सभी मजदूर एकत्रित होकर ओबरा कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर बकाया मजदूरी दिलाने की मांग करने लगे। मजदूर इश्तियाक, राम आशीष, मनोज कुमार, दिनेश गुप्ता,अखिलेश यादव, अवध नारायण, मनीष प्रसाद आदि ने बताया कि भुगतान को लेकर बीते 12 सितंबर से ही काम बंद कर रखा है। एक सप्ताह बीतने के बाद जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा गया तो उन्हाेंने बकाया भुगतान से मना कर दिया। इससे मजदूरों में आक्रोश है।
विज्ञापन

दूसरी ओर दुशान पावर के एचआर हेड दिलीप ठाकुर ने बताया कि शिवम एनर्जीटेक कंपनी की तरफ से मजदूरों के लंबित वेतन भुगतान की जानकारी नहीं देने के कारण मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका। ओबरा क्राइम इंस्पेक्टर डीके सिंह ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर समस्या का निराकरण कराया। आंदोलनरत मजदूरों को जल्द भुगतान करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed