फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Obra C: Coal firing process of second unit started

ओबरा सी : दूसरी इकाई की कोल फायरिंग प्रक्रिया शुरू

Sun, 02 Feb 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Obra C: Coal firing process of second unit started
ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना के विस्तार में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई की कोल फायरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार की रात इस प्रक्रिया के शुरू होने से अब जल्द दूसरी इकाई से बिजली उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

किसी भी इकाई से बिजली उत्पादन से पूर्व यह प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कोल फायरिंग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभियंताओं की तरफ से लगातार इकाई के सभी महत्वपूर्ण तकनीकी हिस्सों की जांच की जा रही है। साथ ही अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं.आरके अग्रवाल ने बताया कि कोल फायरिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इकाई को सिंक्रोनाइज कर लिया जाएगा। अभी इकाई के सभी तकनीकी हिस्से सही से काम कर रहे हैं। इकाई लाइटअप है और लगातार स्टीम बन रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 फरवरी तक इकाई को सिंक्रोनाइज करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


---
क्या है कोल फायरिंग
किसी भी परियोजना के लिए कोल फायरिंग किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होती है। यह प्रक्रिया काफी जटिल होती है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही इकाई विद्युत उत्पादन के लिए तैयार हो जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान इकाई को पहले आयल फायरिंग कर लाइटअप किया जाता है। इसके बाद कोल फायरिंग कर विद्युत उत्पादन शुरू किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed