{"_id":"66e9c53273ea4c2d11006199","slug":"objectionable-slogans-raised-in-baravafat-procession-case-against-four-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-118103-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बारावफात के जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारे, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बारावफात के जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारे, चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारावफात पर सोमवार को निकले जुलूस में शरारती तत्वों की ओर से विवादित नारे लगाए जाने से माहौल गर्मा गया है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज किया है।
उनकी तलाश की जा रही है। बारावफात पर बीजपुर कस्बे में एक कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया था। जुलूस के श्रीराम चौक पर पहुंचने के बाद कुछ शरारती तत्वों ने आपत्तिजनक नारे लगाए।
किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। संदीप गुप्ता नाम के यूजर ने सीएम योगी आदित्यनाथ, उनके कार्यालय सहित डीजीपी, डीआईजी मिर्जापुर, डीएम-एसपी को टैग करते हुए यह वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस हरकत में आई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीजपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। बीजपुर एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि विवादित नारेबाजी का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।
चार युवकों को चिह्नित किया गया है। उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य जो भी लोग शामिल होंगे, उनकी पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।