फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Number of corona infected patients started to decrease, five found positive

कम होने लगी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, पांच मिले पाजिटिव

Mon, 21 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected patients started to decrease, five found positive
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने लगी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान पांच और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 4969 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 26 मरीज इलाज के बाद सोमवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4797 हो गई है। सोमवार को पांच और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर एक्टिव मामले 98 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें सोमवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। सोमवार को 1768 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा सोमवार को 1778 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें पांच पाजिटिव और 1773 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 240116 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 238608 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4969 पाजिटिव और 233639 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 1508 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों में से 74 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 24 की मौत सोनभद्र और 50 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। सोमवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed